लातेहार, जनवरी 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के अलोदिया ग्राम में शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अर्जुन ठाकुर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्पूरी जयंती 31 जनवरी को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई जाएगी। इस अवसर पर मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सामाजिक समरसता, शिक्षा और कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर चर्चा होगी। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत है, इसलिए उनकी जयंती को सामाजिक जागरूकता के रूप में मनाया जाना चाहिए। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अरुण ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप ठाकुर, प्रधान सलाहकार ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.