मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मड़वन। प्रखंड स्थित एक निजी स्कूल के परिसर में शनिवार को पुण्यतिथि पर भारत रत्न सह पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को याद किया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री मो. इसराइल मंसूरी, राजद नेता मो. हैदर आजाद, पूर्व जिला पार्षद बाली सहनी, मुखिया शिवपूजन सहनी, शक्ति सुमन उर्फ मुन्ना यादव, शिवचंद्र राय, अर्जुन सहनी, मिश्रीलाल पटेल, लक्ष्मी राय, राजू राय, मो. जीशान, राजेश्वर राय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...