मुंगेर, फरवरी 18 -- मुंगेर, हिप्र.। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय बेलन बाजार में जिलाध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में महान समाजवादी नेता भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार के सदन से लेकर सड़क तक अराजकता व्याप्त है। सत्ता मद में बौराए मंत्री एवं विधायक राजनीतिक मर्यादा तार-तार कर रहे हैं और मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी इस यात्रा की विरोध करती है। लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव एवं पार्टी के उपाध्यक्ष रामनाथ राय, महासचिव मिथलेश यादव, प्रवक्ता गणेश पोद्दार, धरहरा प्रखंड अध्यक्ष नीरज यादव, मुंगेर नगर अध्यक्ष मो आजम ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यात्रा दर यात्रा कर जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग कर रहे हैं। मौके...