मुंगेर, जनवरी 25 -- तारापुर। निज संवाददाता। बुधवार को लोजपा (आर) के प्रधान कार्यालय तारापुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जयराम मंडल ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव मिथलेश कुमार सिंह थे। संचालन सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी ने किया। मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों तथा वंचितों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। वे हमेशा शोषित वर्गों की लड़ाई लड़ते रहे। जननायक के सिद्धांतों पर चल कर ही समरस समाज की स्थापना की जा सकती है। उनके विचार एवं बिहार के उत्थान के लिए किए गये कार्य को लेकर केन्द्र सरकार ने उन्हें भारत रत्न का सम्मान दिया है। युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सर्वेश कुमार ने कहा कि गुदरी के लाल, पिछड़ो, शोषितों, किसानों के आवाज कर्पूरी ठाकुर ने बिहार ही नहीं देश को दशा एवं द...