जामताड़ा, जनवरी 24 -- जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर किया याद जामताड़ा, प्रतिनिधि। नंदवंशी चेतना मंच के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के भालगाड़ा गांव में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन मंच के झारखंड प्रदेश प्रभारी रमेश भंडारी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान से जुड़े विचारों पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में बंगाल से आईं संचिता प्रमाणिक की विशेष उपस्थिति रही। मौके पर कुसुम देवी, झारखंडी बाबा, पंकज ठाकुर, शत्रुघ्न प्रमाणिक, दुबराज भंडारी, सुकू भंडारी, पंकज भंडारी, अनिल भंडारी, उमेश भंडारी, दिलीप हजाम, विभीषण भंडारी, प्रेम भंडारी, राजा भंडारी, रवि भंडारी, यशोदा...