सीतापुर, अगस्त 31 -- महमूदाबाद, संवाददाता। सीतापुर की ओर से गोंडा की ओर जा रही जन नायक एक्सप्रेस (15212) ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे प्लेटफार्म महमूदाबाद पर शुक्रवार की दोपहर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद लाया गया जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। वृद्ध सफेद रंग का धोती-कुता पहने थे तथा हांथ में राखी बंधी है। उसकी कुर्ते की जेब में एक टिकट, 180 रुपए बरामद हुए हैं। जीआरपी पुलिस से शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। प्रभारी थानाध्यक्ष जीआपी सीतापुर सुखनंदन सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर गंभीररूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है, वृद्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.