रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से वार्ड नंबर 25 फाजलपुर महरौला में नई इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ मेयर विकास शर्मा ने नारियल फोड़कर व भूमि पूजन के साथ किया। यह सड़क विराट मेडिकल स्टोर से देवेन्द्र रस्तोगी के घर तक बनेगी। मेयर ने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम की ट्रिपल इंजन सरकार शहर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। रुद्रपुर को स्मार्ट, स्वच्छ और सुगम यातायात वाला शहर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वार्ड पार्षद प्रियंका गुप्ता ने मेयर व निगम टीम का आभार जताते हुए कहा कि अन्य विकास कार्य भी चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, मुकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.