सिमडेगा, जनवरी 27 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के गांगुटोली टेंगराटुकु से लेकर दादीबेड़ा गांव तक विधायक मद से बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। मौके पर विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए गांव के मुख्य पथ को पीसीसी कराया जा रहा है। इससे लोगों को अवागमण करने में सहुलियत होगी। पीसीसी पथ बन जाने के बाद गांव में अन्य सभी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जाएगी। विधायक ने कहा कि जनता से किए गए हर वायदे को पुरा करने का प्रयास किया जा रहा है। महागठबंधन सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीर है। लेकिन भाजपा सरकार झारखंडियों को हर प्रकार की सुविधा से बंचित करने की कोशिश कर रही है। भाजपा न...