बदायूं, दिसम्बर 12 -- बिसौली। जनता रामलीला के डायरेक्टर एवं सिचाई विभाग के रिटायर्ड अवर अभियंता राम प्रकाश गुप्ता की पत्नी रेनू गुप्ता का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 58 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार सोत नदी घाट पर शाम को कर दिया गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों तांता लग गया। पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, श्री कृष्ण गुप्ता, शिक्षक नेता अनुज शर्मा, तहसील वार एसोशियशन अध्यक्ष अनूप शर्मा एड, मोहित महाजन, अनुपम गुप्ता आदि ने उन्हें अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...