रिषिकेष, जनवरी 15 -- गुमानीवाला स्थित हिमालय विद्यापीठ खेल मैदान में गुरुवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने भट्टोवाला एवं गुमानीवाला क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने वन विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की। विधायक ने मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ताकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुप्रीम कोर्ट का कोई भी ऐसा आदेश नहीं है, जिसके आधार पर वर्षों से रह रही जनता को डराया या परेशान किया जाए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से लोग निवास कर रहे हैं और पूर्व में सरकार द्वारा बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो इस बात का प्रमाण हैं कि यह सभी निर्माण और सुविधाएं सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत दी गई हैं। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.