बोकारो, दिसम्बर 20 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल ढोरी के चपरी गेस्ट हाउस में ढोरी खास अंडर ग्राउंड माइंस प्रबंधन के साथ जनता मजदूर संघ के पदाधकारियों की परिचयात्मक बैठक की गई। पीओ आरएन सिंह ने कोयला उत्पादन में सहयोग मांगा। कहा कि मजदूरों की सुख-सुविधा का ख्याल रखना प्रबंधन का दायित्व है। यूनियन के सीसीएल जोन के अध्यक्ष अनिल सिंह व एरिया सचिव विकास सिंह ने मजदूरों की विभिन्न समस्याओं से प्रबंधन को अवगत कराया। जिसमें कर्मियों की योग्यता के आधार पर पदोन्नति, क्वार्टर मरम्मत, माइंस में शुद्ध पेयजल और लाइट की व्यवस्था, माइंस की सुरक्षा, कर्मियों को सेफ्टी का सामान में हेलमेट, मास्क, ग्लब्स, माइंस मेवेटिलेशन, बत्ती, रूफ बोलटिंग आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। साथ ही कहा कि फोरमैन कर्मियों की प्रोन्नति का मामला फंसा हुआ है, यथाशीघ्र निष्पादन कराया जा...