धनबाद, मई 7 -- धनबाद कोयला भवन जनता मज़दूर संघ की शाखा का पुनर्गठन किया गया। जमसं के महामंत्री सिद्धार्थ गौतम ने इसके लिए कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। इसमें अध्यक्ष उपेंद्र कुमार बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष रवीन्द्र प्रकाश द्विवेदी, अशोक कुमार महतो, निशांत कुमार सिंह बने हैं। सचिव कृपाशंकर सिंह, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार गोंड, अजय कुमार बने हैं। सहायक सचिव भव्या शक्ति, ललिता देवी, संगठन सचिव विवेक कोइरी, रंजन भुइया तथा कोषाध्यक्ष साजिद को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...