छपरा, अगस्त 16 -- लहलादपुर,एक संवाददाता। जनता बाजार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप शर्मा ट्रेवल्स नाम की एक बस दुर्घटना की शिकार हो गयी। दुर्घटना के समय बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। करीब एक दर्जन यात्रियों के चोटिल होने की बात सामने आयी है। घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की बतायी गयी है। चोटिल यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों ने बताया की ड्राइवर को एकाएक झपकी आ गयी जिससे उसने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे गड्ढे में चली गयी। इस बस का संचालन सीवान(बिहार) से सिलीगुड़ी(प. बंगाल) की बीच होता है। घटना के बाद से अफरातफरी मच गयी। यात्रियों के बीच डर और दहशत फैल गया। गनीमत यह रही कि बस सड़क पर से गड्ढे में उतर गयी और ईंट के ढेर में टक्कर मार कर रुक गयी। अन्यथा जानमाल का अधिक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.