छपरा, जनवरी 2 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में भव्य धर्म यात्रा निकाली गई। धर्म यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रसिद्ध बाबा ढोढ़नाथ मंदिर परिसर में धर्म ध्वजा फहराना रहा। यात्रा का नेतृत्व सनातनी रोहित कुमार ने किया। धर्म यात्रा की शुरुआत सारण गांव से हुई, जो लहलादपुर होते हुए जनता बाजार पहुंची। इसके बाद यात्रा बाबा ढोढ़नाथ मंदिर परिसर में जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए धार्मिक गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। धर्म यात्रा शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से संपन्न हुई, जिससे क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.