छपरा, जनवरी 29 -- लहलादपुर, एक संवाददाता। जनता बाजार थाना की पुलिस हिरासत में एक आरोपी युवक की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चा तेज हो गई है। आरोपी की पहचान चकदेह गांव निवासी शिव शंकर ठाकुर (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस कस्टडी के दौरान युवक की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने युवक के सिर में गंभीर चोट पाई। स्थिति चिंताजनक देख उसे सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया, जहां सीटी स्कैन रिपोर्ट में मस्तिष्क में खून जमने की पुष्टि हुई। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए युवक को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, जनता बाजार पुलिस ने बुधवार को युवक को शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.