मुंबई, मार्च 26 -- कॉमेडियन कुणाल कामरा के एकनाथ शिंदे पर किए गए व्यंग्य से महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है। कामरा ने एक शो में शिंदे का बिना नाम लिए हुए उन्हें गद्दार जैसे शब्दों वाले व्यंग्य से तीखा प्रहार किया था। इस पर महाराष्ट्र विधान परिषद में अब डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पलटवार किया है। शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) पर प्रहार करते हुए कहा, ''आप मुझे गद्दार, गद्दार कहते रहते हैं, आपको जल्द ही अपनी पार्टी का डोर (दरवाजा) बंद करना पड़ेगा।'' शिंदे ने कहा कि चुनाव में जनता ने बता दिया कि असली गद्दार कौन है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा, ''चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सदन के अध्यक्ष ने बता दिया कि गद्दार कौन है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जनता ने भी अपना फैसला सुना दिया। आप चाहे किसी को कितनी भी सुपारी दे दें, कुछ हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.