हाजीपुर, फरवरी 21 -- बिदुपुर, संवाद सूत्र। बिदुपुर प्रखंड जनता दल यू का संगठनात्मक चुनाव आगामी 22 फरबरी को 11 बजे दिन में होगा। चुनाव के लिए प्रतिनियुक्त निर्वाचन पदाधिकारी अमरेंद्र साह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रखंड के चकौसन बाजार स्थित राधेकृष्ण विवाह भवन में विधिवत चुनाव सम्पन्न किया जाएगा। इस चुनाव के लिए सुनील कुमार सुमन पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं, इन्हीं दोनो पदाधिकारियों के देख-रेख में चुनाव की सारी प्रक्रिया सम्पन्न करायी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...