जहानाबाद, जून 28 -- अरवल, निज संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने शनिवार को कुर्था विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय सत्यदेव सिंह कुशवाहा के पैतृक गांव में शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि स्व. सत्यदेव सिंह कुशवाहा न केवल कुर्था विधानसभा के विकास पुरुष थे, बल्कि वे दल के प्रति निष्ठा और जनता के प्रति सेवा के आदर्श उदाहरण थे। उनका जाना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। अरवल स्थित भगत सिंह चौक पर जदयू जिलाध्यक्ष मिथलेश कुमार के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद सभी नेता एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर दिवंगत विधायक स्व. सत्यदेव सिंह कुशवाहा के गांव भीमली चक पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.