गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र और विजयदशमी पर्व पर लगातार धार्मिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के बाद भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कर लोगों के जन समस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दी। इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का संकल्प नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना है। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों पर पारदर्शी व निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अवैध कब्जाधारियों और कमजोरों को उजाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी संवाद से कराया जाए। जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वाले लोगों को मुख्यमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.