श्रावस्ती, फरवरी 16 -- श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में सोमवार को जनता दर्शन में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम को विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 14 शिकायतें मिलीं। डीएम ने शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट भेजने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर समस्या का समाधान करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.