मथुरा, जनवरी 16 -- मथुरा। मथुरा जिला के समग्र विकास एवं ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निदान के उद्देश्य से आज मकर संक्राति के पावन पर्व पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने केएम विश्वविद्यालय प्रांगण में ग्रामीणों की जनता दर्शन के तहत समस्याएं सुनीं। जिला पंचायत अध्यक्ष को आज ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क ईंट खरंजा सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने अपने स्तर से समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया और मौके पर कई समस्याओं का फोन से ही निस्तारण करवाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के समर्थन के बलबूते पर ही वह अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.