श्रावस्ती, फरवरी 24 -- श्रावस्ती। जनता दर्शन में मंगलवार कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने पीड़ितों की फरियाद सुनी। इस दौरान आए आठ पीड़ितों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत का निस्तारण कर सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वही पुलिस कार्यालय में एसपी राहुल भाटी ने पीड़ितों की फरियाद सुन उसके निस्तारण के लिए संबंधितों को निर्देशित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...