औरैया, फरवरी 9 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत वैसोली में फर्जी मतदाता बनाए जाने की शिकायत पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। जनता दर्शन में शिकायत मिलने के बाद अपर जिलाधिकारी अवनीश चन्द्र मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय दिलीपपुर में ग्रामीणों की मौजूदगी में खुली बैठक कर मतदाता सूची की जांच कराई। बैठक में करीब तीन दर्जन से अधिक वोटों पर आपत्ति दर्ज कर जांच शुरू करा दी गई है। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को भुवनेश कुमार पुत्र जोर सिंह निवासी अछल्दा तथा राहुल पुत्र जयवीर सिंह निवासी नगला खगा ने जनता दर्शन में शिकायत कर आरोप लगाया था कि पंचायत में करीब 200 से 300 तक फर्जी वोट बनाए गए हैं। उन्होंने पंचायत में तैनात बीएलओ प्रदीप कुमार समेत अन्य पर अनियमितता के आरोप लगाए थे। सोमवार को आयोजित खुली बैठक में अधिकारियों ने मतदाता सूची पढ़क...