लखीसराय, जुलाई 13 -- सूर्यगढ़ा, नि.प्र.। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। लोगों ने कहा कि राजस्व कर्मचारी देर से आए। कुछ देर के बाद वे भी चले गए। इसके बाद दिए गए आवेदन पत्र को फिर दूसरी बार देने के लिए कहा जाता है। संबंधित पार्टी को नोटिस नहीं दी जाती है। राजस्व कर्मी के अनुसार नोटिस देना पुलिस का कार्य है। वहीं सीओ स्वतंत्र कुमार भी बाद में आए और लोगों ने जमीनी विवाद से संबंधित मामले की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...