किशनगंज, अगस्त 31 -- दिघलबैंक (नि.स.) प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना भवन में शनिवार को अंचल कार्यालय के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी गरिमा गीतिका ने की। जनता दरबार में दिघलबैंक प्रखंड के तीनों थाना के पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। जनता दरबार में जमीनी विवाद से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में पड़े कुल 12 आवेदनों की सुनवाई करते हुए 9 मामलों का तत्काल निष्पादन कर दिया गया, जबकि अन्य तीन मामलों के जांच के आदेश दिये गये। जनता दरबार में अंचलाधिकारी के अलावा राजस्व कर्मचारी, आशुतोष कुमार,भुवन झा, केशव कुमार सहित दर्जनों फरियादी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...