बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-05 के लिए अरक गांव स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को हुआ कार्यक्रम जनता दरबार में मौजूद 65 फरियादियों की सुनी गई समस्याएं फोटो संख्या-23, कैप्सन :-शनिवार को अरक गांव में जनता दरबार के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अरक गांव स्थित पंचायत भवन पर शनिवार को आमजन की समस्याओं को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में अलग-अलग विभागों से संबंधित कई मामलों की सुनवाई की गई, जिससे स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिला। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें कुल 65 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। जनता दरबार में जन्म प्रमाण पत्र, नल-जल...