खगडि़या, दिसम्बर 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार के दौरान 55 फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान जमीन विवाद, पेंशन, आवास योजना समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर लोगों ने अपनी शिकायत सुनाई। वहीं फरियादियों के समस्याओं पर संंबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के निष्पादन के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिया गया। बताया जा रहा है कि जनता दरबार के दौरान वरीय उपसमाहत्र्ता कौशिकी कश्यप समेत अन्य अधिकारी आवेदकों के समस्याओं को सुन रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...