आरा, फरवरी 13 -- - अन्य कार्यालयों में भी निपटारा किया गया आरा, हि.सं.। डीएम तनय सुल्तानिया के जनता दरबार में शुक्रवार को 46 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कई का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामले को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निपटारे के निर्देश दिये गये। ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार आयोजित कर समस्याएं सुनी गईं। वहीं जिले के विभिन्न विभागों के सरकारी कार्यालयों में ईज ऑफ लिविंग जन संवाद कार्यक्रम के तहत जन सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान पदाधिकारियों की ओर से आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। साथ ही इसका त्वरित एवं प्रभावी समाधान पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का विवरण निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करना सुनिश्चित कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.