मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मोतीपुर। अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ तरुण कुमार ने भू-विवाद से संबंधित 45 मामलों की सुनवाई की। जिसमें से 20 मामलों का मौके पर ही निबटारा कर दिया गया। इस मौके पर आरओ अखिलेंद्र सिंह, मोतीपुर, बरुराज, कथैया थाना एवं राजेपुर ओपी पुलिस के अलावा अंचल कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...