गढ़वा, मई 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। उन्होंने जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडो से आये लोगों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी। उनके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन समेत अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे 15 से अधिक लोगों ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए फरियाद की। जनता दरबार में सर्वप्रथम नगर ऊंटारी प्रखंड के अधौरा गांव से आये सियाराम विश्वकर्मा ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी भूमि को अभी तक अंचल अधिकारी के द्वारा ऑनलाइन नहीं किया गया है। उक्त कारण उन्हें एनएच 75 में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.