मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- औराई। थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। इसमें सीओ गौतम कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष राजा सिंह, अवर निरीक्षक रोशन मिश्रा की मौजूदगी में 12 मामलों का निबटारा किया गया। उसके बाद सीओ ने राजस्व कर्मचारियों एवं अंचल लिपिक के साथ बैठक की। इसमें अंचल लिपिक एवं राजस्व कर्मचारी से ऑडियो एवं वीडियो वायरल मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...