अररिया, फरवरी 15 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। भूमि विवाद विवाद से संबंधी मामले को लेकर जनता दरबार में कुल 10 मामले में सुनवाई करते हुए तीन मामले का निष्पादन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सीओ सुशील कान्त सिंह ने देते हुए बताया कि जनता दरबार में भूमि संबंधी 10 मामलो कि सुनवाई की गई। जिसमें दोनो पक्षों के बीच सामंजस स्थापित कर तीन मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, अंचल नाजिर संतोष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...