रांची, दिसम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला के सभी अंचल में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा और विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़े सैकड़ों आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। सोनाहातू, मांडर, सिल्ली, अनगड़ा और बेड़ो अंचलों में भूमि सुधार, पेंशन स्वीकृति, जाति, आय, आवासीय और पारिवारिक प्रमाण-पत्र निर्गत किए गए। सिल्ली अंचल में दुर्घटना और डूबने से हुई मृत्यु के मामलों में पीड़ित आश्रितों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। वहीं, बेड़ो में छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र जारी किए गए। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, इटकी में 58, सिल्ली में 57, अरगोड़ा में 70, नगड़ी में 93 और चान्हो में 118 आवेदनों का निष्पादन किया गया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद का सशक्त माध्यम ह...