धनबाद, नवम्बर 29 -- धनबाद। प्रभारी जन शिकायत पदाधिकारी नियाज अहमद ने शुक्रवार को समाहरणालय में लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को शिकायतों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में जमीन की मापी, जमीन पर कब्जा, पंजी 2 में नाम चढ़ाने, भूमि क्रय विक्रय से संबंधित धोखाधड़ी, जलापूर्ति, फर्जी ट्रैक से जमीन बिक्री, संपर्क पथ निर्माण, जबरन दुकान पर कब्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा, जमीन, आपसी विवाद समेत समेत विभिन्न आवेदन आए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...