अररिया, अप्रैल 20 -- पलासी, (ए.सं) पलासी प्रखंड मुख्यालय सहित थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल 07 मामले में सुनवाई की गई। इसमें चार मामलो का निष्पादन कर दिया गया है। इस बात की जानकारी आरओ विदिशा कुमारी ने दी। सीआई पवन कुमार पंडित ने बताया कि शनिवार को थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सात मामलों पर सुनवाई की गई। लेकिन किसी भी मामले का निष्पादन नही हो सका। इस अवसर पर अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...