सहरसा, जनवरी 3 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से आम नागरिक से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। संबंधित कार्यालय प्रधान को प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया । आयोजित जनता दरबार में अशोक कुमार गुप्ता, गिरीश सादा, खुशीलाल यादव,बबीता देवी,शोभा देवी, अरुण कुमार गुप्ता, राणा रंजीत यादव, महेंद्र दास, सचिन कुमार सहित करीब चालीस व्यक्तियों ने अपने समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया।प्राप्त आवेदन भू अतिक्रमण, भूमि विवाद, शिक्षा,राजस्व,अधिग्रहित भूमि संबंधित मुआवजा भुगतान,सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आदि से संबंधित थे।श्रम अधीक्षक,सदर अनुमंडल पदाधिकारी,जिला भू अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्प...