मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। मधुवन में गुरुवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। विधायक ई. अजीत कुमार ने प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मियों की मौजूदगी में समस्याएं सुनी और ऑन द स्पॉट निराकरण भी कराया। विधायक ने बीडीओ को संबंधित पंचायत सरकार भवन पर नियमित रूप से कर्मियों के बैठने का सुझाव दिया। इस दौरान राजस्व विभाग, आईसीडीएस, कृषि विभाग, प्रखंड पशुपालन विभाग, श्रम विभाग के स्टॉल का विधायक ने जायजा लिया। मुखिया प्रतिनिधि उमेश रजक ने विधायक का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। जनता दरबार में बीडीओ आनंद कुमार विभूति, आरओ बसंत कुमार राय, एलईओ कामेश्वर कुमार, सीडीपीओ मीरा कुमारी, बीपीआरओ काजोल कुमारी, बीईओ हरिश्चंद्र यादव, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. कंचन कुमारी, मुखिया पवन देवी, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह आदि थे।...