लातेहार, जनवरी 9 -- लातेहार, संवाददाता। लातेहार नगर पंचायत परिसर में शुक्रवार को लातेहार के भाजपा विधायक प्रकाश राम के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याओं को विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान होल्डिंग टैक्स, नाली व जल निकासी की समस्या, पेयजल आपूर्ति, आवास, सड़क निर्माण, दुकानों के किराए, स्ट्रीट लाइट सहित कई ज्वलंत मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। जनता दरबार के दौरान नगर पंचायत प्रशासन के पदाधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जिन मामलों का त्वरित समाधान संभव था, उन पर मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए जवाब दिया गया। वहीं, जिन समस्याओं का समाधान तुरंत संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.