रांची, सितम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। रांची जिले में प्रत्येक मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित हो रहे जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं लेकर पहुंचे। मंगलवार को हुए जनता दरबार में दाखिल-खारिज, पंजी-2 सुधार, सीमांकन, अवैध जमाबंदी, प्रमाण-पत्र, पेंशन आदि से जुड़े मामलों का निपटारा ऑन द स्पॉट किया गया। अरगोड़ा अंचल में लगान भुगतान व रकबा सुधार से जुड़े मामले सुलझाए गए। वहीं, सोनाहातू अंचल में अनीत उरांव को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। अनगड़ा अंचल में भी पंजी-2 सुधार और ऑनलाइन रसीद निर्गत की गई। जनता दरबार में आए लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम से उन्हें अपनी समस्या सीधे अंचल अधिकारी और राजस्व पदाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। त्वरित समाधान से आम नागरिको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.