रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। दुर्गा पूजा के बाद सोमवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। कुछ मामलों का समाधान भी कराया। इनमें ग्रामीण इलाकों से आने वाले ज्यादा थे। डीसी ने दूर-दराज से आने वालों की शिकायत निवारण को प्राथमिकी दी। मौके पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी एक महिला की शिकायत का तुरंत निपटारा हुआ। जांच में पता चला कि उसका पेंशन खाता सक्रिय है, पर केवाईसी अपडेट न होने से राशि निकासी नहीं हो रही थी। उपायुक्त ने संबंधित बैंक को तुरंत डीबीटी चालू करने का निर्देश दिया। डोरंडा निवासी एक बुजुर्ग ने अपने बेटों द्वारा जमीन से बेदखल किए जाने की शिकायत भावुक होकर की। उपायुक्त ने सिटी एसपी और अंचल अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.