लातेहार, जनवरी 8 -- लातेहार प्रतिनिधि। सदर प्रखंड सभागार में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का सख्त निर्देश दिया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए और अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व में दिए गए आवेदनों की समीक्षा की गई, वहीं नए आवेदनों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जनता दरबार में भ्रष्टाचार, पदाधिकारियों द्वारा आम जनता को परेशान किए जाने, बैंक ऋण, जमीन विवाद, मनरेगा, बिजली सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई मामले सामने आए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने एक-एक कर मामलों पर जवाब दिया। कुछ मामलों में पदाधिकारियों के टालमटोल रवैये पर विधायक प्रकाश राम ने कड़ी नाराजगी जताई और जनता के सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.