लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में सोमवार को विधायक सह सभापति आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता समिति डा रामेश्वर उरांव ने भण्डरा प्रखंड मुख्यालय और विधायक कार्यालय लोहरदगा पहुंचकर पार्टी अधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनता से रूबरू हुए। इस क्रम में ग्रामीणों द्वारा भूमि विवाद, जाति, आवासीय , प्रमाणपत्र, अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना, पेयजल, पशुपालन, बिजली आदि समस्याओं का लिखित आवेदन दिया। जिसपर विधायक डा रामेश्वर उरांव ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। डा उरांव ने कहा मैं जनता का सेवक हूं। हर प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर जनता की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। विधायक कार्यालय में भी जनता दरबार लगाकर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्राथमिकता के आधार पर जनता के आकांक्षाओं के अनुरूप सभी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.