आरा, जून 14 -- बिहिया। निज संवाददाता थाना परिसर में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ रचना कुमारी व थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं व शिकायते सुनीं। साथ ही जांच कर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्यादतर मामलरें में शिकायतों के निवारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। सात दिनों के अंदर संबंधित कर्मियों से जांच और अपडेट रिपोर्ट मांगी गई है। जनता दरबार में जमीन, दखलदहानी सहित कई मामले सामने आये थे। शारीरिक दक्षता पास होने पर किया सम्मानित बिहिया। हाईस्कूल खेल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब बिहिया फिजिकल अकादमी की ओर से बिहार पुलिस और बिहार होमगार्ड में सफलतापूर्वक शारीरिक दक्षता पास करने वाले युवक-युवतियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद जवाहर लाल शर्मा, वार्ड सदस्...