पूर्णिया, जनवरी 31 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।शुक्रवार को जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी ममता कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर बीडीओ ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। संथाली टोला की मीना देवी ने बताया कि मनरेगा के तहत कार्य करने के बाद भी तीन वर्षों से मजदूरी का भुगतान लंबित है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को भुगतान प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं, लखी देवी पति सत्यनारायण सिंह का पेंशन मामला भी सामने आया जो लंबे समय से बंद था। जांच के बाद बीडीओ ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पेंशन चालू कराने की कार्रवाई कराई। एक अन्य आवेदक ने बताया कि शौचालय निर्माण पूरा होने के बावजूद प्रोत्साहन राश...