रांची, नवम्बर 4 -- रांची, संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, मंगलवार को जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार लगा। सोनाहातू अंचल के जनता दरबार में बुसूडीह की कविता देवी और कलेवर सिंह मुंडा को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जबकि, विजय कोइरी को जाति प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया गया। अनगड़ा अंचल के हेसल ग्राम निवासी जितेंद्र सिंह की तीन डिसमिल भूमि का दाखिल-खारिज किया गया। बिरसा बेदिया की रसीद नहीं कटने की शिकायत मौके पर सुलझाई गई। वहीं, जयराम महली के पंजी-टू में सुधार आवेदन का तत्काल निष्पादन हुआ। मांडर अंचल में दिलेश्वर पाहन के पंजी-टू में सुधार आवेदन का निष्पादन किया गया। अनुज कुजूर को जाति प्रमाण पत्र और तेतरी उरांव का पेंशन स्वीकृत हुआ। अंचलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों की सूची तैयार कर प्राथमिकता के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.