दुमका, सितम्बर 17 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय सप्ताहिक जनता दरबार मंगलवार को सम्पन्न हुई। इसका नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय प्रकाश मरांडी ने किया। जनता दरबार में ग्रामीणों ने अपने-अपने जन समस्या को लेकर प्रखंड विकास कार्यालय पहुंचे थे। जिसमें मंईयां सम्मान योजना, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन तथा वृद्धा पेंशन सहित कुल 14 आवेदन पत्र प्राप्त हुई है। जिसमें से कई आवेदन पत्र का निष्पादन किया गया। मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उमेश प्रसाद साह, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विशाल कुमार, सीआई सुधांशु सुमन, कर्मचारी उपनिरीक्षक पुष्पा लता मुर्मू, सहायक अभियंता शालिम मरांडी, कनीय अभियंता मनोज टुडू, पंचायत सचिव रोबिन हेंब्रम, जनार्दन मंडल, रोजगार सेवक सनातन हांसदा, कालिदास मुर्मू, सहित अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मी मौज...