गोपालगंज, अप्रैल 12 -- बैकुंठपुर। थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित चार मामलों का निष्पादन किया गया। अंचल पदाधिकारी गौतम कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार की उपस्थिति में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई शुरू की गई। दोपहर तक चले जनता दरबार में 10 मामलों पर सुनवाई की गई। भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त अभिलेखों की गहराई से जांच की गई। दोनों पक्षों की उपस्थिति व सहमति बनने के बाद चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...