गढ़वा, मार्च 25 -- गढ़वा। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। सर्वप्रथम 2009 में बहाल हुई महिला गृहरक्षकों ने ड्यूटी नहीं दिए जाने के संबंध में शिकायत की। आवेदन देते हुए बताया कि नए महिला गृहरक्षकों की बहाली के बाद से सिर्फ उन्हीं को ड्यूटी दिया जा रहा है। उन्हें ड्यूटी नहीं दिया जा रहा है। हम सभी इसी पर पूर्णत: आश्रित हैं। हम लोग की उम्र सीमा भी समाप्त हो चुकी है। हम सभी अब आगे किसी भी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। हम सभी को बच्चों की शादी, पढ़ाई-लिखाई सहित अन्य कार्य करने में बहुत कठिनाइयों का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.