बांका, फरवरी 22 -- चान्दन। प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में अंचलाधिकारी रविकांत कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भू विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें आधा दर्जन फरियादियों ने अपने-अपने आवेदन प्रस्तुत किए। सुनवाई के दौरान अंचलाधिकारी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए पक्षकारों की बात सुनी। उन्होंने बताया कि प्राप्त छह आवेदनों में से तीन मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष तीन आवेदनों को आवश्यक सत्यापन के लिए संबंधित राजस्व कर्मचारी को सौंप दिया गया है। अंचलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होते ही लंबित मामलों का भी विधिसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.