गया, जनवरी 6 -- प्रखंड परिसर स्थित किसान भवन कोंच में मंगलवार को भूमि-विवाद से जुड़ी समस्याओं का निपटारा को लेकर जनता-दरबार लगाया गया। टिकारी के एडीएम प्रवीण कुंदन ने जनता दरबार में आयी समस्याओं को सुनी। एसडीएम ने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, दखल कब्जा, अतिक्रमण से जुड़ी समस्याओं को सुनी। अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इनसभी समस्याओं से जुड़े 41 आवेदन आए थे। इसमें 32 समस्याओं के मौके पर ही निष्पादित किया गया। अन्य मामलों को भौतिक सत्यापन के बाद निपटारा किये जाने की बात कही। इसके बाद एसडीएम ने अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही अंचल कर्मी और राजस्व कर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने आपदा, फसल नष्ट से किसानों का नुकसान सहित अन्य मुद्दों पर समीक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.